प्रधानमंत्री ने दिल्ली विश्वविद्यालय के तीन भवनों की आधारशिला रखी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 30 Jun 2023 12:18 PM
प्रधानमंत्री ने दिल्ली विश्वविद्यालय के तीन भवनों की आधारशिला रखी…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्­ली विश्­वविद्यालय के शताब्­दी समारोह समापन कार्यक्रम में हिस्सा लिया और इस दौरान दिल्­ली विश्­वविद्यालय कंप्­यूटर सेंटर, प्रौद्योगिकी संकाय भवन और अकादमिक ब्­लॉक की आधारशिला रखी। ये भवन विश्­वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में बनाए जाएंगे।

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने विश्वविद्यालय के अब तक के सफर पर आधारित एक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मेट्रो की सवारी की। उन्होंने लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन से दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन तक का सफर तय किया। इस दौरान प्रधानमंत्री को यात्रियों से संवाद करते देखा गया।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दिल्ली मेट्रो से दिल्ली विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के लिए जाते समय। युवाओं को अपने सह-यात्री के रूप में पाकर खुश हूं।’’ प्रधानमंत्री ने अपनी इस यात्रा से जुड़ी तस्वीरें भी ट्विटर पर साझा कीं।

दिल्ली विश्­वविद्यालय की स्­थापना एक मई 1922 को हुई थी। पिछले 100 वर्षों में विश्­वविद्यालय का काफी विस्­तार हुआ है और अब इसमें 90 कॉलेज और 86 विभाग हैं। अब तब छह लाख से अधिक विद्यार्थी दिल्­ली विश्­वविद्यालय से डिग्री प्राप्­त कर चुके हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav