बड़ी खबर: मजदूरों तक पहुंची बचाव टीम, परिजन फूल-माला लेकर मौजूद…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 28 Nov 2023 05:23 PM
ऑडियो सुनें

उत्तराखंड: उत्तरकाशी स्थित सिलक्यारा टनल में पिछले 17 दिनों से फंसे मजदूर अब किसी भी वक्त बाहर निकाले जा सकते हैं. यहां मलबे के बीच से रास्ता बनाने में जुटे रैट माइनर्स इन मजदूरों के बेहद करीब पहुंच चुके हैं. उधर टनल के अंदर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच चुकी है. इसके अलावा इन मजदूरों को तत्काल चिकित्सा सहायता देने के लिए वहां 41 एम्बुलेंस के साथ डॉक्टरों की टीम भी टनल के अंदर गई है. इस बीच इन मजदूरों के परिजनों को भी गर्म कपड़ लेकर टनल के पास बुलाया गया है.

इस पूरे बचाव अभियान का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अपडेट लेते रहे हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कई बार घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और मजदूरों से बातचीत की. मजदूरों को पिछले 17 दिनों से पाइप के जरिए भोजन-पानी, दवा पहुंचाई जा रही थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav