आज हैदराबाद में सनराइजर्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच होगा मुकाबला, पढ़ें पिच रिपोर्ट…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 25 Apr 2024 03:50 PM
आज हैदराबाद में सनराइजर्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच होगा मुकाबला, पढ़ें पिच रिपोर्ट…
ऑडियो सुनें

हैदराबाद: आईपीएल 2024 का 41वां मुकाबला आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खेल जाना है। पैट कमिंस की अगुवाई वाली एसआरएच को जहां अब प्‍लेऑफ के लिए क्‍वालीफाइन करने को सिर्फ 3 जीत की दरकार है तो फाफ डु प्‍लेसिस के नेतृत्‍व वाली आरसीबी अपने शेष 6 मैच जीतकर भी क्‍वालीफाई नहीं कर सकेगी, क्‍योंकि वह करीब-करीब प्‍लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। आज वह हारते ही आधिकारिक रूप से बाहर हो जाएगी। ऐसे में आज दोनों के बीच कड़ी टक्‍कर देखने को मिल सकती है। इस मैच से पहले आपको बताते हैं हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्‍टेडियम की पिच रिपोर्ट।

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम की पिच रिपोर्ट

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच की बात करें तो यह सपाट विकेट के लिए जानी जाती है। यहां हमेशा बल्लेबाजों को मदद मिलती है। इसलिए रन भी खूब बनते हैं। लेकिन, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो स्पिनर्स को भी मदद मिलती है। इस मैदान पर रन चेज करने वाली टीमों ने ज्‍यादा मुकाबले जीते हैं। ऐसे में आज टॉस अहम साबित होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम स्‍क्‍वाड

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, मोहम्मद सिराज, सुयश प्रभुदेसाई, अनुज रावत, हिमांशु शर्मा, स्वप्निल सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, रीस टॉपले, टॉम कुरेन, विजय कुमार विशक, मयंक डागर, अल्ज़ारी जोसेफ, मनोज भंडागे, आकाश दीप, सौरव चौहान और राजन कुमार।

सनराइजर्स हैदराबाद टीम स्‍क्‍वाड

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, शाहबाज़ अहमद, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन, वाशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह, आकाश महाराज सिंह, ग्लेन फिलिप्स, मयंक अग्रवाल, जयदेव उनादकट, राहुल त्रिपाठी, उपेन्द्र यादव, झटवेध सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, विजयकांत व्यासकांत, फजलहक फारूकी, मार्को जानसन।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav