तीस लाख पद रिक्त, लेकिन भर्ती के नाम पर युवाओं की आंख में धूल झोंक रही सरकार : खरगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 20 Jun 2023 09:58 PM
तीस लाख पद रिक्त, लेकिन भर्ती के नाम पर युवाओं की आंख में धूल झोंक रही सरकार : खरगे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सरकारी विभागों में 30 लाख पद खाली होने के बावजूद केंद्र सरकार रिक्त पदों को भरने के नाम पर युवाओं की आंखों में धूल झोंक रही है. उन्होंने यह दावा भी किया कि केंद्र सरकार दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमज.ोर वर्ग की विरोधी है, जिस वजह से वह खाली पदों को नहीं भर रही है.

खरगे ने ट्वीट किया, ”मोदी सरकार की प्राथमिकता कभी भी ख.ाली पद भरने की नहीं रही है. 2014 के मुक.ाबले केंद्र सरकार में सिविलियन नौकरियों के ख.ाली पद दोगुना हो गए हैं. सरकारी महकमों में कुल मिलाकर 30 लाख. पद ख.ाली हैं.” उन्होंने आरोप लगाया, ”संवेदनहीन मोदी सरकार दलित विरोधी, आदिवासी विरोधी, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमज.ोर वर्गों की विरोधी है, तभी वह इन ख.ाली पदों को नहीं भर रही ! कुछ हज.ार भर्ती पत्र बांटकर, मोदी जी वाहवाही बटोरने की क.वायद में, युवाओं की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं !”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu