एनडीटीवी के तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया इस्तीफा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 13 Jan 2023 08:22 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. मीडिया कंपनी एनडीटीवी के समूह अध्यक्ष समेत तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है. कंपनी पर अडाणी समूह के नियंत्रण के कुछ सप्ताह बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने इस्तीफा दिया है. एनडीटीवी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में कहा कि कंपनी की समूह अध्यक्ष सुपर्णा सिंह, मुख्य रणनीति अधिकारी अरिजीत चटर्जी और मुख्य प्रौद्योगिकी एवं उत्पाद अधिकारी कवलजीत सिंह बेदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

एनडीटीवी ने कहा, ”कंपनी एक नये नेतृत्व समूह के गठन की प्रक्रिया में है, जो एक नई रणनीतिक दिशा और लक्ष्य निर्धारित करेगी.” कंपनी ने बयान में कहा कि पिछले महीने एनडीटीवी पर अडाणी समूह का नियंत्रण होने के बाद ही उसके संस्थापकों… प्रणय रॉय और राधिका रॉय के अलावा चार अन्य स्वतंत्र निदेशकों ने एक साथ निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया था. अडाणी एंटरप्राइजेज लि. का अपनी अनुषंगी इकाइयों आआरपीआर होंिल्डग और विश्वप्रधान कर्मिशयल के जरिये एनडीटीवी में 64.72 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu