मंगलवार 9 दिसंबर 2025: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 08 Dec 2025 10:06 PM
मंगलवार 9 दिसंबर 2025: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन
ऑडियो सुनें

-: आपका राशिफल :-

मेष:- मानसिक उथल पुथल बनी रहेगी. उतावलेपन पर नियंत्रण रखें. कार्य विशेष में आं​शि​क सफलता मिलेगी. व्यवसाय में धन लाभ कम होगा.

वृषभ:-मनोत्साह बनाए रखें. प्रगति का नया मार्ग मिल सकता है. आ​​िर्थक ​​स्थिति अनुकूल रहेगी. नाैकरी में सम्मान बना रहेगा. व्यवसाय में लाभ होगा.

मिथुन:-मन​ खिन्न रहेगा. स्वजनों से निराशा होगी. आर्थिक दबाब बना रहेगा. नाैकरी में मन नहीं लगेगा. व्यवसाय में लाभ कम होगा. सेहत नरम रहेगी.

कर्क:– मनोकामना पूर्ति का हर्ष होगा. नौकरी में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. अर्थ प्रा​​प्ति का अवसर मिलेगा. व्यावसायिक लाभ बढ़ेगा. घर में शांति रहेगी.

सिंह:-स्वास्थ्य का ध्यान रखें. स्वजनों से निराशा होगी. बढ़ते व्यय से चिंतित रहेंगे. नाैकरी में सावधानी बरतें. व्यावसायिक ​स्थिति व लाभ से चिंतित रहेंगे.

कन्या:-सामाजिक मान सम्मान बना रहेगा. राजनैतिक संबंध सहायक रहेंगे. नई योजना सफल होगी. व्यावसायिक साख बढ़ेगी. यात्रा हो सकती है.

तुला:-आत्मविश्वास बनाए रखें. कार्यविशेष में सफलता मिलेगी. नौकरी में उन्नति का अवसर मिल सकता है. व्यावसायिक धन लाभ से खुशी होगी.

वृश्चिक:-निराशा से मुक्ति मिलेगी. प्रभावी व्य​​िक्त का सहयोग मिलेगा. अटका कार्य बनेगा. व्यवसाय में यथेष्ट धन लाभ होगा. घर्म में आस्था रहेगी.

धनु:-अतिउत्साह पर नियंत्रण रखें. उतावलेपन में बनता कार्य अटक सकता है. नाैकरी में सम्मान बना रहेगा. व्यवसाय में लापरवाही से हानि होगी.

मकर:-भविष्य के प्रति आशा​​िन्व्त रहेंगे. कार्य क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा. नए कार्य का प्रस्ताव आ सकता हैै. व्यवसाय में लाभ होगा. घर में शांति रहेगी.

कुंभ:-नौकरी प्राप्ति के अवसर मिलेंगे. विरोधी पक्ष से सावधानी बरतें. महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. व्यवसाय में अचानक उत्तम लाभ होगा.

मीन:– किसी इच्छा की पूर्ति होगी. शुभचिन्तकों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा. नाैकरी में वरिष्ठ सहायक रहेंगे. व्यावसायिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा.

-: आज का पंचाग :-

विक्रमी संवत् 2082, 19 मार्गशीर्ष मास शक 1947, मार्गशीर्ष मास 25 प्रविष्टे, 18 जमादिउस्सानी हिज़री 1447, पाैष कृष्ण पक्ष षष्ठी13.46 तक उपरांत सप्तमी, मघा नक्षत्र 26.43 तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, वैधृति योग 12.45 तक उपरांत विष्कुम्भ​ योग, वणिज करण 13.46 तक उपरांत वि​​ष्टि (भद्रा) करण, चन्द्रमा सिंह राशि में दिन रात. शुभांक 4

-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-

इस वर्ष मन में व्याप्त निराशा से मु​​​​क्ति मिलेगी. आत्मबल बढ़ेगा. अटकी योजना में सफलता से उत्साहित रहेंगे. विरोधी पक्ष पर दबाब बना रहेगा. जमीन जायदाद में वृद्धि के अवसर मिलेंगे. आ​​र्थिक दृ​​ष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा. राजनैतिक इच्छा की पूर्ति का अवसर मिल सकता है. इंजीनियरिंग, सेना, पुलिस, चिकित्सा, विज्ञान आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा. खाद्य पदार्थ, भवन निर्माण सामग्री, स्वर्णाभूषण, औषधि आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम लाभ होगा. इस वर्ष स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

-: व्रत त्यौहार :-

व्रत त्यौहार:- हेमन्तऋतु, सूर्यद​क्षिणायने, द​​िक्षणगोले.
राहुकाल:- दिन में 12.00 से 13.30 तक

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu