जम्मू-कश्मीर में ग्रेनेड हमले में उप्र के दो मजदूरों की मौत, दो गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 18 Oct 2022 08:49 PM
जम्मू-कश्मीर में ग्रेनेड हमले में उप्र के दो मजदूरों की मौत, दो गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आतकंवादियों ने उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले दो मजदूरों की सोमवार देर रात हत्या कर दी. आतंकवादियों ने उनके टिन से बने आश्रय गृह में तब ग्रेनेड फेंका जब वे रात को सो रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े 12 बजे हुई उस वक्त दोनों मजदूर टिन शेड से बने आश्रय गृह में सो रहे थे. उनके मुताबिक, हमले में वे घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मनीष कुमार और रामसागर के तौर पर हुई है. वे उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के रहने वाले थे और दो महीने पहले ही रोजÞी रोटी कमाने के लिए यहां आए थे. अधिकारियों के मुताबिक, वे सेब के बाग में मजदूरी करते थे.
इस हमले से दो दिन पहले आतंकवादियों ने इसी जिले के गुंड गांव में कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भाटी की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी.

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), कश्मीर, विजय कुमार ने बताया कि ग्रेनेड फेंकने वाले लश्कर-ए-तैयबा के ‘हाईब्रिड’ आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके मुताबिक, एक और व्यक्ति को पकड़ा गया है जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह हिज्Þबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन के लिए काम करता है. ‘हाईब्रिड’आतंकवादी कट्टर युवा होते हैं जो इस तरह के हमले करते हैं और फिर अपनी आम ंिजदगी में लौट जाते हैं.

शोपियां में मीडिया से बात करते हुए, कुमार ने कहा कि हत्याओं के बारे में दुर्भाग्यपूर्ण खबर आने के तुरंत बाद छापे मारे गए थे और “हमने जघन्य अपराध में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस हमले में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के आंतकी को हम जल्द से जल्द मार गिराएंगे.’’ एडीजीपी ने कहा कि गिरफ्तार आतंकवादी की पहचान हरमेन के इमरान बशीर गनी के रूप में हुई है.

इस बीच कन्नौज में जिलाधिकारी शुभ्रंत कुमार शुक्ला ने कहा कि पीड़ित दो महीने पहले कश्मीर गये थे और शोपियां जिले में बतौर मजदूर काम कर रहे थे. उन्होंने बताया कि दोनों अन्य मजदूरों के साथ टिन से बने एक आश्रय गृह (शेड) में सो रहे थे, जिस समय आतंकवादियों ने उन पर ग्रेनेड से हमला किया. शुक्ला ने बताया कि मृतक कन्नौज के थाटिया थाना क्षेत्र के दन्ना पुरवा गांव के रहने वाले थे.

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम ंिसह ने कहा, ‘‘मृतक मजदूरों का पोस्टमार्टम होने के बाद उनके शवों को विमान से लखनऊ लाया जाएगा. लखनऊ से शव सड़क मार्ग से उनके गांव कन्नौज पहुंचेंगे.’’ इन हत्याओं की प्रशासन के साथ-साथ राजनीतिक दलों ने भी निंदा की है.

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के कन्नौज के मनीष कुमार और राम सागर पर आज हुए बर्बर आतंकी हमले की शब्दों में पर्याप्त रूप से निंदा नहीं की जा सकती. मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ सुरक्षा बलों को शहर की पुलिस से समन्वय करने के लिए निर्देशित किया गया है.’’ उन्होंने कहा कि शोपियां जिला प्रशासन ने वरिष्ठ अधिकारियों को दोनों मजदूरों के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके संबंधित गांवों तक पहुंचाने की व्यवस्था करने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है.

उपराज्यपाल ने कहा कि प्रशासन ने इन घटनाओं पर रोक लगाने के मकसद से प्रयास तेज कर दिए हैं. सुरक्षा बलों को आतंकवादियों और आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को कुचलने की पूरी आजÞादी दी है. उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवाद सभ्य समाज के लिए एक अभिशाप है. हर समुदाय के लोगों को जघन्य कृत्यों की निंदा करने और आतंक और उसके तत्वों को जड़ से खत्म करने के लिए एक साथ आना चाहिए.’’ पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने हत्याओं को अस्वीकार्य बताया है और कहा है कि कश्मीर में अल्पसंख्यकों के खिलाफ लक्षित हमलों का कोई समर्थन नहीं कर सकता है.

उन्होंने ट्विटर पर कहा कि मनीष कुमार और रामसागर के परिजनों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं. अन्य पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, ‘‘यह जानकर दुख हुआ कि एक हमले में दो मजदूर मारे गए हैं. जम्मू-कश्मीर में रहने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए सुरक्षा और सम्मान नहीं है. इन मुद्दों को तभी हल किया जाएगा जब भारत सरकार यह स्वीकार करेगी कि वे मौजूद हैं.’’

माकपा नेता मोहम्मद युसूफ तारिगामी ने इन हत्याओं को ‘हैरान’ करने वाला बताया है और कहा है कि ” रोजÞी रोटी कमाने आए दो गरीब मजदूरों ने एक घिनौने हमले में अपनी जान गंवा दी. हम सबको हिंसा के ऐसे बर्बर कृत्यों की निंदा करने के लिए अपनी आवाज उठानी चाहिए.’’ अपनी पार्टी के प्रमुख अल्ताफ बुखारी ने कहा ‘‘शोपियां में दो मजदूरों की हत्या से गहरा सदमा पहुंचा है. मैं इस हिंसक और घृणित कृत्य की निंदा करता हूं. हिंसा का दुष्चक्र अब बंद होना चाहिए. हमले के अपराधियों को जवाबदेह ठहराते हुए न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए.’’

पीपुल्स कांफ्रेंस के प्रमुख सज्जाद लोन ने भी कश्मीर में मजदूरों पर हुए इस हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा, ‘‘दो गैर स्थानीय मजदूरों नृशंस हत्या की भयानक खबर का पता चला. आजीविका कमाने की उनकी यात्रा हमलावरों के हाथों खून से नहाने के बाद समाप्त हो गई. ये गुंडे नर्क में सड़ेंगे.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu