गढ़चिरोली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 14 Dec 2023 06:54 PM
गढ़चिरोली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

ऑडियो सुनें

नागपुर. पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में बृहस्पतिवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए, जिनमें 2019 में जंबुलखेड़ा विस्फोट में शामिल रहा एक नक्सली भी है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि 2019 में जंबुलखेड़ा विस्फोट के मुख्य षडयंत्रकारियों में शामिल एवं कसानसुर दलम (दस्ता) का उप कमांडर दुर्गेश वट्टी मुठभेड़ में मारे गए दो नक्सलियों में से एक है. 2019 में हुए विस्फोट में गडचिरोली पुलिस के 15 पुलिसर्किमयों की जान चली गई थी.

जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि नक्सलियों का एक बड़ा समूह छत्तीसगढ़ सीमा पर गोदलवाही चौकी के निकट बोधिनटोला के पास कुछ गड़बड़ी करने और पुलिस बलों पर घात लगाकर हमला करने के मंसूबे से डेरा डाले हुए है.

उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा कि तलाश अभियान के दौरान नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे तक हुई गोलीबारी खत्म होने के बाद वट्टी और एक अन्य पुरुष नक्सली के शव मुठभेड़ स्थल पर मिले. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एक एके-47 राइफल और एक सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर) भी बरामद की गई है. उन्होंने बताया कि इलाके में खोजबीन अभियान जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu