उद्धव ने मेरी हत्या की ‘सुपारी’ देने का प्रयास किया : केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का आरोप

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 05 Apr 2023 07:34 PM
उद्धव ने मेरी हत्या की ‘सुपारी’ देने का प्रयास किया : केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का आरोप
ऑडियो सुनें

मुंबई. केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने बुधवार को आरोप लगाया कि शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने उनकी हत्या की ‘सुपारी’ देने का प्रयास किया था. भाजपा सांसद ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह आरोप भी लगाया कि ठाकरे जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे (नवंबर 2019 से जून 2022 तक), तो वह कोविड-19 महामारी के दौरान दवाओं की खरीद में ‘‘भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार’’थे.

राणे ने दावा किया, ‘‘उद्धव ठाकरे ने मुझे मारने के लिए कई लोगों को ‘सुपारी’ देने की कोशिश की थी, लेकिन उनमें से कोई भी मुझे कभी छू नहीं सका और मुझे उन लोगों (जिन्हें सुपारी दी गई थी) के फोन आते थे और वे मुझे इसके बारे में चेतावनी देते थे. कई ने मुझे चेताया भी था कि ऐसी ‘सुपारी’ के लिए उनसे संपर्क किया जा रहा है.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu