समान नागरिक संहिता किसी की धार्मिक आस्था पर अतिक्रमण नहीं: मुख्तार अब्बास नकवी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 03 Jul 2023 07:47 PM
समान नागरिक संहिता किसी की धार्मिक आस्था पर अतिक्रमण नहीं: मुख्तार अब्बास नकवी
ऑडियो सुनें

रामपुर. पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा कि समान नागरिक संहिता देश में किसी की धार्मिक आस्था पर अतिक्रमण नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों की सुरक्षा एवं सशक्तीकरण सुनिश्चित करेगी.
उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि समान नागरिक संहिता पर कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्ष दलों के अंर्तिवरोध का उनके ही सदस्य ”अंतरात्मा की आवाज से अंत” करेंगे.

नकवी ने कहा, ”समान नागरिक संहिता समावेशी, संवैधानिक सुधार का कदम है. यह किसी धार्मिक आस्था पर अतिक्रमण नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों की सुरक्षा, सशक्तीकरण सुनिश्चित करेगी.” उनके मुताबिक, देश में समान नागरिक संहिता लागू करने का यह सही समय है. विपक्षी एकता और महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर पूछे गए सवाल के जवाब में नकवी ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष का “हिट एन्ड रन का हठ, हिट विकेट की हैट्रिक” के साथ 2024 के चुनावी मैदान में भी चारों खाने चित होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu