एमएसपी पर केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले से किसानों को लाभकारी मूल्य मिलेगा: प्रधानमंत्री मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 07 Jun 2023 07:47 PM
एमएसपी पर केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले से किसानों को लाभकारी मूल्य मिलेगा: प्रधानमंत्री मोदी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा विपणन सत्र 2023-24 के लिए सभी अनिवार्य खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दिए जाने के फैसले को किसानों के लिए अहम बताया और कहा कि इससे उन्हें उपज का लाभकारी मूल्य मिलने के साथ ही फसलों में विविधता लाने के प्रयासों को भी बल मिलेगा.

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने धान का एमएसपी 143 रुपये बढ.ाकर इस खरीफ सत्र में 2,183 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया. पिछले एक दशक में यह दूसरी सबसे बड़ी वृद्धि है. वर्ष 2023-24 की खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में 5.3 प्रतिशत से 10.35 प्रतिशत तक बढ.ोतरी की गई है. कुल मिलाकर एमएसपी को 128 रुपये से 805 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ.ाया गया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ”पिछले नौ वर्षों में किसान भाई-बहनों के हित में कई अहम फैसले लिए गए हैं. इसी कड़ी में आज सरकार ने खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में बढ.ोतरी को मंजूरी दी है. इससे अन्नदाताओं को उपज का लाभकारी मूल्य मिलने के साथ ही फसलों में विविधता लाने के प्रयासों को भी बल मिलेगा.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu