केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का जोधपुर में निधन

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 08 Jul 2025 02:56 PM
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का जोधपुर में निधन
ऑडियो सुनें

जयपुर: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का मंगलवार को एम्स, जोधपुर में निधन हो गया। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उनका अंतिम संस्कार शाम को जोधपुर में किया जाएगा। पिछले कुछ दिनों से दाऊलाल वैष्णव गंभीर रूप से बीमार थे और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जोधपुर में उनका इलाज चल रहा था।

अस्पताल ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “बहुत दुख के साथ आपको सूचित करना पड़ रहा है कि रेलमंत्री के पिता, दाऊलाल वैष्णव का आठ जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजकर 52 म­निट पर एम्स, जोधपुर में निधन हो गया।” अस्पताल प्रशासन ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

दाऊलाल वैष्णव के पार्थिव शरीर को जोधपुर के महावीर नगर, रातानाडा स्थित उनके आवास पर दोपहर तीन बजे श्रद्धांजलि के लिए रखा जाएगा और शाम 4.30 बजे अंतिम यात्रा शुरू होगी। जोधपुर में नागौरी गेट के पास कागा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित अन्य नेताओं ने केंद्रीय मंत्री के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital