गुजरात की पोरबंदर सीट पर केंद्रीय मंत्री मांडविया को निर्णायक बढ़त

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Jun 2024 05:54 PM
गुजरात की पोरबंदर सीट पर केंद्रीय मंत्री मांडविया को निर्णायक बढ़त
ऑडियो सुनें

गांधीनगर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया गुजरात की पोरबंदर लोकसभा सीट पर 3.8 लाख से अधिक मतों से बढ़त बनाए हुए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया खत्म होने के करीब है और केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के ललित वसोया से 3.8 लाख से अधिक मतों से आगे हैं.

खबर लिखे जाने तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार मांडविया को अब तक 6.25 लाख वोट मिले हैं, जबकि वसोया को 2.45 लाख वोट मिले हैं. यह मांडविया का पहला लोकसभा चुनाव है. गुजरात से राज्यसभा सदस्य बनने से पहले उन्होंने 2002 में भावनगर जिले की पालीताना विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी. कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व विधायक ललित वसोया को मैदान में उतारा, जो मांडविया की तरह पाटीदार समुदाय से आते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu