‘मिशन शक्ति’ कर्मचारियों को वेतन न मिलने पर ओडिशा विधानसभा में हंगामा

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 10 Dec 2024 03:20 PM
‘मिशन शक्ति’ कर्मचारियों को वेतन न मिलने पर ओडिशा विधानसभा में हंगामा
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: ओडिशा विधानसभा में मंगलवार को बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस के सदस्यों ने ‘मिशन शक्ति’ योजना के तहत करीब 60,000 सहायक महिला कर्मचारियों को कथित तौर पर वेतन न दिए जाने को लेकर सदन के अंदर प्रदर्शन किया।

सुबह 10.30 बजे जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ बीजद के सदस्य आसन के समक्ष आ गए और महिला सहायक कर्मचारियों के लिए न्याय की मांग करते हुए नारे लगाने लगे। ये कर्मचारी (महिला कर्मचारी) सोमवार से विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रही हैं और उनका आरोप है कि उन्हें पिछले छह महीने से वेतन नहीं मिला है।

विपक्षी कांग्रेस सदस्य भी बीजद के प्रदर्शन में शामिल हो गए और आंदोलनकारी महिलाओं को अपना समर्थन दिया।
सदन में मौजूद विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आरोप लगाया, “भाजपा सरकार ‘मिशन शक्ति’ के कर्मचारियों का वेतन रोकने की साजिश कर रही है। मैं इसकी कड़ी ंिनदा करता हूं। इस योजना में 70 लाख से ज्यादा महिला कर्मचारी हैं।”

उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने कहा कि आंदोलनकारी महिलाओं को बहकाया नहीं जाना चाहिए। विधानसभा के बाहर परिदा ने कहा, “इस मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा हो चुकी है। राज्य सरकार महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेगी।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital