अमेरिका: टैक्सास और मिशिगन में मुर्गियों में बर्ड फ्लू

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 03 Apr 2024 11:58 AM
अमेरिका: टैक्सास और मिशिगन में मुर्गियों में बर्ड फ्लू
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन: अमेरिका में ताजे अंडों की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी ने मुर्गियों में बर्ड फ्लू पाए जाने के बाद टेक्सास संयंत्र में अस्थायी रूप से उत्पादन रोक दिया है। अधिकारियों का यह भी कहना है कि मिशिगन में मुर्गीपालन केन्द्र में भी यह वायरस पाया गया है।

टैक्सास में, रिजलैंड, मिसिसिपी स्थित कैल-मेन फूड्स इंक ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि टैक्सास स्थित पार्मर काउंटी में लगभग 16 लाख अंडे देने वाली मुर्गियों और 337,000 चूजों को ‘एवियन इन्फ्लूएंजा’ का संक्रमण पाए जाने के बाद नष्ट कर दिया गया।

बयान के अनुसार, ‘‘कंपनी संभावित प्रकोप के जोखिम को कम करने के लिए संघीय, राज्य और स्थानीय सरकारी अधिकारियों और केंद्रित उद्योग समूहों के साथ मिलकर काम जारी रखेगी।’’ बयान में कहा गया है ‘‘कैल-मेन फूड्स अपने ग्राहकों के लिए परेशानी कम करने के वास्ते अन्य केन्द्रों से उत्पादन का काम कर रहा है।’’

कंपनी ने कहा कि वर्तमान में बाजार में मौजूद अंडों से बर्ड फ्लू का कोई खतरा नहीं है और उन्हें वापस नहीं लिया गया है। अमेरिकी कृषि विभाग के अनुसार, जिन अंडों का प्रबंधन ठीक से किया जाता है और उचित तरीके से पकाया जाता है, वे खाने के लिए सुरक्षित होते हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav