अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुलिवन ने प्रधानमंत्री मोदी और अजित डोभाल से मुलाकात की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 13 Jun 2023 10:35 PM
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुलिवन ने प्रधानमंत्री मोदी और अजित डोभाल से मुलाकात की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक हुई प्रगति के बारे में उन्हें जानकारी दी. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई. बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने बढ.ती और गहरी होती भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी पर संतोष व्यक्त किया.

बयान के अनुसार, सुलिवन ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन राजकीय यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं. इसमें कहा गया, “प्रधानमंत्री ने भारत और अमेरिका के बीच बढ.ती और गहरी होती व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी पर संतोष व्यक्त किया.” इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह एक सार्थक यात्रा और आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर राष्ट्रपति बाइडन के साथ बातचीत की उम्मीद करते हैं. सुलिवन ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से भी मुलाकात की.

दोनों ने ‘सेमी-कंडक्टर’, अगली पीढ.ी के दूरसंचार और रक्षा सहित सात विशिष्ट उच्च-प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में दोनों देशों के सहयोग के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप का अनावरण किया. उद्योग मंडल सीआईआई की ‘क्रिटिकल एंड इर्मिजंग टेक्नोलॉजीज इनिशिएटिव (आईसीईटी) पहल पर आयोजित दूसरे ‘ट्रैक-1.5 डायलॉग’ में रोडमैप की घोषणा की गई. डोभाल और सुलिवन ने ‘ट्रैक 1.5 डायलॉग’ से पहले वार्ता की, जिसमें कई द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई.

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुलिवन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वाशिंगटन यात्रा से पहले डोभाल, विदेश मंत्री एस जयशंकर और अन्य वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों के साथ वार्ता के लिए दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंचे. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे. मोदी को राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए आमंत्रित किया है. उनकी इस यात्रा में 22 जून को राजकीय रात्रिभोज भी शामिल होगा.

मोदी 23 जून को अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे. यह दूसरा अवसर होगा, जब मोदी अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करेंगे. वह इजराइल को छोड़कर तीसरे ऐसे विश्व नेता होंगे, जिन्होंने दो बार अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया हो. अन्य दो नेताओं में विंस्टन र्चिचल और नेल्सन मंडेला शामिल हैं. मोदी ने इससे पहले 2016 में अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu