धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ में आज से रुकेगी वंदे भारत ट्रेन…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 06 Mar 2024 12:27 PM
धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ में आज से रुकेगी वंदे भारत ट्रेन…
ऑडियो सुनें

डोंगरगढ़: धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ को रेलवे की तरफ से सौगात मिली हैं। करीब सवा साल पुरानी मांग को पूरा करते हुए रेलवे ने डोंगरगढ़ सेमी हाई स्पीड ट्रेन वन्दे भारत का ठहराव तय कर दिया हैं। आज से यह ट्रेन एक मिनट के लिए स्टेशन पर ठहरेगी। बताया जा रहा हैं कि सुबह बिलासपुर से रवाना होने के बाद यह तय स्टाप पर ठहरते हुए नागपुर पहुंचेगी जबकि वापसी के दौरान डोंगरगढ़ में ठहराव शुरू होगा।

इससे पहले वंदेभारत बिलासपुर से चलकर रायपुर, दुर्ग, राजनाँदगाँव और फिर सीधे गोंदिया में ट्रेन का स्टॉपेज दिया गया था। पिछले दिनों क्षेत्रीय सांसद ने रेल मंत्री से भेंट करते हुए इस मांग पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया था। वही अब उनकी मांग को पूरा करते हुए रेलवे विभाग ने क्षेत्र के लोगों को यह सौगात दी हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav