विहिप ने बजरंग दल के कार्यकर्ता की मौत की जानकारी दी, मृतक संख्या बढक़र छह हुई…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 02 Aug 2023 12:01 PM
विहिप ने बजरंग दल के कार्यकर्ता की मौत की जानकारी दी, मृतक संख्या बढक़र छह हुई…
ऑडियो सुनें

गुरुग्राम: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो जाने की जानकारी दी और इसी के साथ हरियाणा में सांप्रदायिक हिंसा में मरने वालों की संख्या बढक़र बुधवार को छह हो गई।

विश्व हिंदू परिषद की जिला इकाई के उपाध्यक्ष सुरेंद्र तंवर ने बताया कि नूंह में सोमवार को हुई हिंसा के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदीप शर्मा पर दंगाइयों ने हमला कर दिया था,जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

उन्होंने बताया कि शर्मा का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज किया जा रहा था,जहां उसकी मौत हो गई। नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा की आंच गुरुग्राम तक फैल गई, जहां भीड़ ने एक मस्जिद के इमाम की हत्या कर दी, इसके अलावा एक भोजनालय को आग लगा दी गई और दुकानों में तोड़फोड़ की गई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav