शराब के ठेके में तोड़फोड़ के मामले में ग्राम प्रधान सहित 13 गिरफ्तार

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 06 Feb 2026 05:33 PM
शराब के ठेके में तोड़फोड़ के मामले में ग्राम प्रधान सहित 13 गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

बांदा: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की महरौनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कंपोजिट शराब ठेके (अंग्रेजी व देशी) में की गई कथित तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान एवं तीन महिलाओं सहित अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ललितपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि तीन फरवरी को महरौनी कोतवाली क्षेत्र के खितवास गांव में सरकारी कंपोजिट शराब ठेके में गांव की महिलाओं ने घुसकर शराब की पेटियां बाहर फेंक कर उन्हें नष्ट कर दिया था। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में ठेकेदार की शिकायत के आधार पर 22 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया और ग्राम प्रधान कमलेश झा व तीन महिलाओं भूरी, गुड्डी और गीता सहित 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

एसपी ने बताया कि लोगों से अपील की गई है कि किसी प्रकार की समस्या के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग या उचित माध्यम से अवगत कराना सुनिश्चित करें। किसी व्यक्ति द्वारा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने और सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने की स्थिति में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital