राजस्थान के कई इलाकों में तेज गर्मी की चेतावनी

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 04 Apr 2025 01:29 PM
राजस्थान के कई इलाकों में तेज गर्मी की चेतावनी
ऑडियो सुनें

जयपुर: राजस्थान में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है और मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कई जगह गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार इस समय राज्य के अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है जो सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बीते चौबीस घंटे में सबसे अधिकतम तापमान बाड़मेर में 42.4 डिग्री दर्ज किया गया है।

मौसम केंद्र के अनुसार अगले चार-पांच दिन मौसम मुख्यत? शुष्क रहने तथा अधिकतम तापमान में और दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। वहीं राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी व पूर्वी भागों में 5-6 अप्रैल से अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री होने से 6-9 अप्रैल को कुछ भागों में लू चलने के आसार हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital