पश्चिम बंगाल के राज्यपाल दिल्ली रवाना, पंचायत चुनाव में हुई हिंसा को लेकर शाह को सौंपेंगे रिपोर्ट

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 09 Jul 2023 10:05 PM
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल दिल्ली रवाना, पंचायत चुनाव में हुई हिंसा को लेकर शाह को सौंपेंगे रिपोर्ट
ऑडियो सुनें

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस रविवार को नयी दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां पहुंचकर उनके केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने और राज्य में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा पर एक रिपोर्ट सौंपने की संभावना है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. राज्य में शनिवार को मतदान के दौरान हुई हिंसा में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई.

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “राज्यपाल दिल्ली जा रहे हैं. उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करनी है और शनिवार को पश्चिम बंगाल में हुए पंचायत चुनावों पर एक रिपोर्ट सौंपनी है.” अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बोस के सोमवार सुबह शाह से मिलने की संभावना है.

उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने ग्रामीण चुनावों की पृष्ठभूमि में हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद एक रिपोर्ट तैयार की है.
राज्यपाल ने शनिवार को मतदान के दौरान विभिन्न स्थानों, मुख्य रूप से उत्तरी 24 परगना जिले का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया था. राज्यपाल ने राज्य में उन स्थानों का दौरा किया था जहां चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हुईं झड़प की घटनाओं के दौरान लोग मारे गए थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu