कांग्रेस ‘न्याय’ क्या करेगी, जब पार्टी पार्षद की बेटी को ही इंसाफ नहीं मिला : अनुराग ठाकुर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 24 Apr 2024 07:30 PM
कांग्रेस ‘न्याय’ क्या करेगी, जब पार्टी पार्षद की बेटी को ही इंसाफ नहीं मिला : अनुराग ठाकुर
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने कर्नाटक की छात्रा नेहा हिरेमथ की हत्या को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि कांग्रेस क्या ‘न्याय’ करेगी, जब पार्टी के पार्षद की बेटी की ही हत्या हो गयी और पीड़ित परिवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग करने के लिए मजबूर होना पड़ा.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में ‘सबका साथ, सबका विकास’ सुनिश्चित किया गया है. केंद्रीय मंत्री ने यहां ‘पीटीआई-वीडियो’ सेवा से कहा, ”राहुल गांधी की ‘नफरत का दुकान’ में नफरत का बाजार खुल गया है. जब कर्नाटक में, जहां कांग्रेस की सरकार है, कांग्रेस पार्षद की बेटी नेहा को ही न्याय नहीं मिला तो वह क्या ‘न्याय’ करेंगे. उन्हें (हिरेमथ परिवार को) सीबीआई जांच की मांग करनी पड़ी.” कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र को ‘न्याय पत्र’ नाम दिया गया है.

उन्होंने कहा, ”राहुल गांधी, सोनिया गांधी जी, प्रियंका गांधी जी, जागिये. आप किसे न्याय दिलाने की बात करते हो.” कर्नाटक के हुबली में स्थित बीवीबी कॉलेज के परिसर में पिछले बृहस्पतिवार को नेहा हिरेमथ (23) की चाकू मारकर नृशंस हत्या कर दी गयी थी. आरोपी फयाज मौके से भाग गया था लेकिन पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया था. ठाकुर ने कहा कि वह ऐसी कई हिंदू लड़कियों के नाम गिना सकते हैं, जिन्हें मार दिया गया. भाजपा नेता ने कहा कि गांधी-नेहरू परिवार का कोई सदस्य उनके समर्थन में नहीं आया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुप है और उसकी रुचि तुष्टिकरण की राजनीति में है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu