नयी दिल्ली. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि वैश्विक बाजार में बढ़ती मांग की वजह से देश का गेहूं निर्यात वित्त वर्ष 2022-23 में एक करोड़ टन के पार जाने की उम्मीद है। गेहूं निर्यात 2021-22 में 70 लाख टन (15,000 करोड़ रुपये से अधिक) को पार कर गया था जबकि 2020-21 में यह आंकड़ा 21.55 लाख टन रहा था। वर्ष 2019-20 में यह महज दो लाख टन (500 करोड़ रुपये) रहा था। गोयल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम बड़े पैमाने पर गेहूं निर्यात जारी रखेंगे और उन देशों की जरूरतें पूरी करेंगे जिन्हें संघर्षरत क्षेत्रों से आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। मेरा मानना है कि इस बार हमारा गेहूं निर्यात बहुत आसानी से 100 लाख टन से पार निकल जाएगा.
चालू वित्त वर्ष में एक करोड़ टन से अधिक रह सकता है गेहूं निर्यात : गोयल
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 03 Apr 2022 07:08 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर का खुलासा, छत्तीसगढ़ में कम हो गए 24,99,823 मतदाता, सभी को व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर मिले
- 2 Exclusive : शेयर बाजार में अब 24 घण्टे ट्रेंडिंग, सितंबर में निफ्टी 6.1% गिरा, ऊंची अमेरिकी बॉन्ड यील्ड, मजबूत ब्रेंट क्रूड कीमतें गिरावट की बड़ी वजह
- 3 ‘नोटबंदी’ के बाद देश ‘वोटबंदी’ का सामना कर रहा है: सचिन पायलट
- 4 Asian Games 2026 Live: महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर 44 साल बाद जीता सोना, मुक्केबाजों ने लगाई गोल्डन हैट्रिक, कुल 75 मैडल हुए
By www.navabharat.news
Tags: