जब 26/11 हमला हुआ तो सोनिया के कहने पर मनमोहन ‘साइलेंट मोड’ में चले गए थे: अनुराग ठाकुर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 07 Nov 2023 10:33 PM
जब 26/11 हमला हुआ तो सोनिया के कहने पर मनमोहन ‘साइलेंट मोड’ में चले गए थे: अनुराग ठाकुर
ऑडियो सुनें

भोपाल. केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मुंबई पर 26/11 के आतंकवादी हमलों के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सलाह पर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह “साइलेंट मोड” में चले गए थे और उन्होंने हमलों का प्रभावी ढंग से जवाब नहीं दिया.

उन्होंने कहा कि भारत अब एक ऐसे देश के रूप में उभरा है जो दूसरे देशों को मदद मुहैया कराता है जबकि पहले ऐसा नहीं था. सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने यहां से लगभग 200 किमी दूर, गरीब बुंदेलखंड क्षेत्र में, सागर जिले के खुरई में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह देश की बढ.ती ताकत को दर्शाता है.

उन्होंने आरोप लगाया कि जब 26/11 का हमला हुआ तो मनमोहन ‘साइलेंट मोड’ में चले गए थे और ‘मौनी बाबा’ बन गए थे. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी (तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष) ने उनसे कुछ भी न करने को कहा था. हथियारों से लैस पाकिस्तान के दस आतंकवादियों ने 26 नवंबर, 2008 को मुंबई पर हमला किया और तीन दिनों तक तबाही मचाई, जिसमें सुरक्षा र्किमयों और विदेशी नागरिकों सहित 166 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए.

ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने आतंकवाद को बढ.ावा देने वाले देश (पाकिस्तान) में ‘र्सिजकल स्ट्राइक’ का आदेश दिया. ठाकुर ने कहा कि एक समय था जब जम्मू-कश्मीर में तिरंगा जलाया जाता था और पाकिस्तान का झंडा फहराया जाता था, लेकिन कांग्रेस के लोग सिर्फ मूकदर्शक बने रहते थे और असहाय नजर आते थे.

भाजपा नेता ने कहा कि लेकिन मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 और 35ए (अगस्त 2019 में) को हटा दिया और अब कश्मीर की हर गली में तिरंगा फहराया गया है. ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस शासित राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार की दो लाख घटनाएं दर्ज की गईं और 35,000 महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया और उनमें से 15,000 की हत्या कर दी गई, लेकिन पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी-वाद्रा ने इस पश्चिमी राज्य का दौरा नहीं किया.

उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाद्रा ने “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” का नारा दिया, लेकिन राजस्थान की महिलाओं के लिए खड़ी नहीं हुई. मध्य प्रदेश में 230 सदस्यीय नई विधानसभा के चुनाव के लिए एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu