पंजाब की बेहतरी के लिए दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक मॉडल से सीखेंगे : मान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 25 Apr 2022 06:47 PM
पंजाब की बेहतरी के लिए दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक मॉडल से सीखेंगे : मान
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार कहा कि उनका राज्य दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक मॉडल से सीखेगा, जिसके लिये राष्ट्रीय राजधानी की पूरी दुनिया में प्रशंसा हुई है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल ने मान को एक मोहल्ला क्लिनिक और दिल्ली सरकार का एक स्कूल भी दिखाया. मान आम आदमी पार्टी (आप) के शासन मॉडल की सर्वोत्तम कार्य प्रणाली के बारे में जानने के लिए शहर के दो दिवसीय दौरे पर हैं. मोहल्ला क्लिनिक में, मान ने मरीजों से बातचीत की. मरीजों ने पंजाब के मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें डॉक्टर से मिलने और दवा लेने में सिर्फ 10 मिनट लगते हैं.

मान ने कहा, ‘‘दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक की पूरी दुनिया ने तारीफ की है. हम भी पंजाब की बेहतरी के लिए इस मॉडल से सीखेंगे.’’ मान, पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय ंिसगला और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिल्ली दौरे पर हैं. केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में ‘आम आदमी मोहल्ला क्लिनिक’ में आने वाले 95 फीसदी मरीज वहां दी जाने वाली सेवाओं से संतुष्ट हैं. उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी राज्य का हो, यहां आ सकता है और इन स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त इलाज करवा सकता है.’’

मोहल्ला क्लिनिक आने वाले 95 फीसदी मरीज सेवाओं से खुश : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में ‘आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक’ में आने वाले 95 फीसदी मरीज वहां दी जाने वाली सेवाओं से संतुष्ट हैं. केजरीवाल ने पंजाब के अपने समकक्ष भगवंत मान को एक मॉडल मोहल्ला क्लिनिक और दिल्ली सरकार का एक स्कूल भी दिखाया. मान आम आदमी पार्टी (आप) के शासन मॉडल की सर्वोत्तम कार्य प्रणाली के बारे में जानने के लिए शहर के दो दिवसीय दौरे पर हैं. एक मोहल्ला क्लिनिक में, मरीजों ने मान को बताया कि एक शख्स को डॉक्टर से मिलने और निर्धारित दवाएं लेने के लिए औसतन सिर्फ 10 मिनट लगते हैं.

केजरीवाल ने मान से कहा, ‘‘मोहल्ला क्लीनिक में आने वाले 95 प्रतिशत मरीज सेवाओं से खुश हैं. कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी राज्य का हो, यहां आ सकता है और इन स्वास्थ्य सुविधाओं में मुफ्त इलाज करवा सकता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमने दिल्ली के सबसे पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में दो मोहल्ला क्लीनिक खोले हैं और इन केंद्रों पर बहुत से अमीर मरीज भी आते हैं. उनका कहना है कि उन्हें ऐसी देखभाल कहीं और नहीं मिलती.’’

चिराग एन्क्लेव में सरकार द्वारा संचालित सर्वोदय बाल विद्यालय में, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री को बताया कि दिल्ली में सत्ता में आने के बाद, सरकार ने स्कूल के प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाई और शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए उनके सुझाव मांगे. केजरीवाल ने पंजाब सरकार के अधिकारियों को बताया कि सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को विदेश में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है और शिक्षकों को भारतीय प्रबंधन संस्थानों में प्रशिक्षित किया गया है. केजरीवाल ने कहा, ‘‘आइए, हम देश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करें.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu