महिला की गला रेत कर हत्या, मामला दर्ज…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 17 Jun 2023 01:57 PM
महिला की गला रेत कर हत्या, मामला दर्ज…
ऑडियो सुनें

प्रतापगढ़: जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर थाना बाघराय क्षेत्र के देवर पट्टी गांव में शुक्रवार की रात एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। बाघराय के थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकीनाथ पांडेय ने शनिवार को बताया कि देवर पट्टी गांव के निवासी बाबर अली कि पत्नी रोजनबानो (45) घर के बगल में अपने आम के बाग की रखवाली के लिए बीती रात को वहां सो रही थी।

उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति ने रोजनबानो की गला रेत कर हत्या कर दी। सुबह लोगों ने उनका रक्त रंजित शव पड़ा देखा। घटना के वक्त रोजनबानो के पति घर पर नहीं थे। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना कि जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav