ताजमहल पर महिला ने भगवा रंग का कपड़ा लहराया, सीआईएसएफ कर्मियों ने किया पुलिस के हवाले

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 05 Aug 2024 09:32 PM
ताजमहल पर महिला ने भगवा रंग का कपड़ा लहराया, सीआईएसएफ कर्मियों ने किया पुलिस के हवाले
ऑडियो सुनें

आगरा. आगरा में सोमवार को ताजमहल में उस समय अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला, जब एक महिला ने मकबरे के मुख्य स्थान के करीब पहुंचकर भगवा रंग का कपड़ा लहराया. इसके बाद, सुरक्षार्किमयों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. हिंदूवादी संगठन, ताजमहल के तेजोमहालय (शिव मंदिर) होने का दावा करते हैं. संगठन से जुड़े लोग सावन माह में वहां पहुंचकर अलग-अलग तरह से प्रदर्शन कर रहे हैं. कुछ दिन पहले, हिंदूवादी संगठन के एक पदाधिकारी गंगाजल चढ़ाने ताजमहल पहुंचे थे. हालांकि, सीआईएसएफ र्किमयों ने उन्हें रोक दिया था.

सावन के तीसरे सोमवार पर, अखिल भारत हिन्हू महासभा की महिला शाखा की अध्यक्ष मीरा राठौर ताहमहल पहुंचीं और मकबरे के मुख्य स्थान के निकट भगवा रंग का कपड़ा लहराने लगीं. इसी दौरान, सीआईएसएफ र्किमयों ने उन्हें पकड़ लिया. घटना के बाद उनके कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें उनके हाथ में पानी की एक बोतल देखी जा सकती है. संगठन का दावा है कि ताजमहल के मुख्य मकबरे में गंगाजल चढ़ाने के बाद भगवा कपड़ा लहराया गया है. इस संबंध में, संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि एक महिला ने भगवा रंग का कपड़ा लहराया. उन्होंने बताया कि इसके बाद वहां तैनात सीआईएसएफ के र्किमयों ने राठौर को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस को सौंप दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu