सुअर की किडनी लगाकर और यांत्रिक धड़कनों की मदद से बचाई महिला की जान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 24 Apr 2024 09:15 PM
सुअर की किडनी लगाकर और यांत्रिक धड़कनों की मदद से बचाई महिला की जान
ऑडियो सुनें

न्यूयॉर्क. डॉक्टरों ने न्यूजर्सी की एक मरणासन्न महिला के शरीर में सुअर की किडनी प्रतिरोपित कर और यांत्रिक तरीके से उसकी धड़कनें चलाकर उसकी जान बचाई है. लिसा पिसानो के हृदय और गुर्दे ने काम करना बंद कर दिया था और वह इतनी अस्वस्थ हो गई थी कि परंपरागत अंग प्रतिरोपण संभव नहीं था.

‘एनवाईयू लैंगोन हेल्थ’ चिकित्सा संस्थान के डॉक्टरों ने एक अनोखा तरीका निकाला जिसमें महिला के दिल की धड़कन बनाए रखने के लिए एक यांत्रिक पंप लगाया और कुछ दिन बाद आनुवंशिक रूप से संर्विधत सुअर की एक किडनी प्रतिरोपित की गई. पिछले महीने मैसाचूसेट्स जनरल अस्पताल में उनकी प्रतिरोपण सर्जरी की गई. एनवाईयू की टीम ने बुधवार को घोषणा की कि पिसानो की सेहत में सुधार हो रहा है. वह दूसरी महिला हैं जिनके शरीर में सुअर की किडनी लगाई गई है. पिसानो ने कहा, ”मेरी सारी उम्मीदें खत्म हो गई थीं. मैंने एक कोशिश करके देखी थी.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu