बढ़ती मंहगाई को लेकर युवा कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रर्दशन…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 06 Jul 2023 02:29 PM
बढ़ती मंहगाई को लेकर युवा कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रर्दशन…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: देशभर में ”बढ़ती महंगाई” को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय युवा कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता, हाथों में तख्तियां और बैनर लिये मध्य दिल्ली में शास्त्री भवन के पास इकट्ठा हुये और केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर लापरवाही का आरोप लगाते हुये उसके खिलाफ नारे लगाये।

युवा कांग्रेस के नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान केंद्र पर आरोप लगाया, “देश में लोग महंगाई से त्रस्त हैं लेकिन केंद्र सरकार को कोई ंिचता नहीं है। वे नागरिकों की उपेक्षा कर रहे हैं।” विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने किया। इससे पहले महिला कांग्रेस ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय के बाहर महंगाई के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav