छत्तीसगढ़ सरकार ने आज एक नया फेरबदल करते हुए IAS आशीष टिकरिया को जनसंपर्क का संचालक नियुक्त किया है।
जनसंपर्क आयुक्त IAS रजत बंसल को इससे राहत मिली है। टिकरिया को महीना पहले ही IAS अवार्ड हुआ था. वह काफी मिलनसार और परिणामदायी अफसर माने जाते हैं।
जनसंपर्क विभाग में संचालक की नियुक्ति का यह पांचवा अवसर है। संचालक के साथ जनसंपर्क कमिश्नर बैठते हैं जो वर्तमान में रजत बंसल हैं। बंसल के पास मुख्यमंत्री सचिवालय का सचिव का भी काम है साथ ही वे खनिज विभाग के संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जाहिर है टिकरिहा के आने से उन्हें थोड़ा राहत मिलेगी।