भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने आज 18 प्रदेशों के प्रदेश महामंत्री संगठन को बदल दिया। असम और त्रिपुरा के प्रदेश संगठन महामंत्री रवीन्द्र राजू को बनाया गया है. उनके पास कार्यालय निर्माण का भी जिम्मा रहेगा.
इसी तरह भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन सौदान सिंह को ओडिशा राज्य का प्रभारी बनाया गया है। उनका कार्यक्षेत्र भुवनेश्वर होगा।
छत्तीसगढ़ का नया संगठन महामंत्री कर्मवारी सिंह को बनाया गया है जो अब तक झारखण्ड के संगठन महामंत्री थे। इसी तरह छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री पवन साय को झारखण्ड का संगठन महामंत्री बनाया गया है।
इसी तरह अब तक क्षेत्रीय संगठन महामंत्री मध्य प्रदेश—छत्तीसगढ़ के अजय जामवाल अब महाराष्ट्र के प्रदेश संगठन महामंत्री होंगे, उनका केन्द्र मुंबई होगा.
मध्य प्रदेश भाजपा को भी नया संगठन महामंत्री मिल गया है। श्री चंद्रशेखर अब मध्य प्रदेश भाजपा के नये संगठन महामंत्री होंगे।
देखिए अन्य राज्यों के संगठन महामंत्री की सूची :

