घर में घुसकर की गई फायरिंग में 11 लोगों की मौत; 3 अस्पताल में भर्ती, घटना का कारण अज्ञात

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 23 Sep 2026 02:15 PM
ऑडियो सुनें

डरबन के क्वामाखुथा स्थित जीको इलाके में मंगलवार शाम एक घर में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में 11 लोगों की जान चली गई और 3 गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के समय घर में कुल 14 लोग मौजूद थे।

दक्षिण अफ्रीका में डरबन के दक्षिण में स्थित क्वामाखुथा इलाके से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में कम से कम 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह जानलेवा हमला मंगलवार शाम को क्वामाखुथा के जीको इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उस घर पर लगभग 14 लोग एक साथ मौजूद थे। हथियारों से लैस कुछ अज्ञात हमलावर अचानक वहां आ धमके। उन्होंने बिना कोई मौका दिए घर में मौजूद लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं और इस भीषण हत्याकांड को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल की बारीकी से छानबीन कर रही है ताकि हमलावरों तक पहुंचने के लिए कोई ठोस सुराग हाथ लग सके।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 शिवसेना उबाठा सीईसी कुमार जाएंगे जेल: एसआईआर को लेकर निर्वाचन आयोग में ‘मतभेदों’ पर आई खबर के बाद राउत का दावा
  2. 2 Breaking : असम के प्रभारी बने मंगल पाण्डे, दो सह प्रभारी फांग्नोन कोन्याक एवं मनोज दिग्गा, ओडिशा राज्य की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, अरूणाचल प्रदेश का प्रभार डॉ. देवेश कुमार को, जानिए पूर्वोत्तर राज्यों का प्रभार किन्हें मिला!
  3. 3 घर छोड़ने के आधार पर हुए तलाक के बावजूद गुजारा भत्ता मांग सकती है महिला: उच्च न्यायालय
  4. 4 Big Breaking : छत्तीसगढ़ से विधायक गोमती साय गुजरात राज्य की सह प्रभारी बनी, आदिवासी नेत्री पर बड़ा भरोसा जताया भाजपा आलाकमान ने, विधायक सौरभ सिंह झारखण्ड के सह प्रभारी
By Navabharat News Group