शबरिमला तीर्थयात्रा की तैयारियों को लेकर टीडीबी के साथ कोई विवाद नहीं : सतीशन

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 23 Sep 2026 04:06 PM
शबरिमला तीर्थयात्रा की तैयारियों को लेकर टीडीबी के साथ कोई विवाद नहीं : सतीशन

ऑडियो सुनें

 तिरुवनंतपुरम: केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने बुधवार को कहा कि शबरिमला तीर्थयात्रा की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार और त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के बीच कोई विवाद नहीं है। उन्होंने मौजूदा बोर्ड को बदलने की अटकलों को भी खारिज कर दिया।
सतीशन ने बताया कि उनकी अध्यक्षता में हुई एक बैठक में शबरिमला तीर्थयात्रा के लिए अलग-अलग विभागों के वास्ते विशेष लक्ष्य तय किए गए थे और कुछ क्षेत्रों में देरी की बात सामने आने के बाद सरकार ने टीडीबी के साथ बातचीत की थी।

मुख्यमंत्री ने यहां राज्य मंत्रिमंडल की साप्ताहिक बैठक के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”सरकार और टीडीबी के बीच कोई विवाद नहीं है। सरकार बिना किसी शिकायत के तीर्थयात्रा संपन्न कराना चाहती है।” उन्होंने साफ किया कि सरकार की मौजूदा देवस्वोम बोर्ड को बदलने की कोई योजना नहीं है। केरलम में वार्षिक मंडलम-मकरविलक्कू तीर्थयात्रा 17 नवंबर से शुरू होने वाली है।

सतीशन ने कहा कि तीर्थयात्रा के दौरान टीडीबी के पास प्रसाद वितरण, निविदा प्रक्रिया, सन्निधानम (मंदिर परिसर) और पंपा में तैयारियों, रखरखाव और अन्य निर्माण कार्यों की पूरी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि शबरिमला तीर्थयात्रा के संबंध में पुलिस, अग्निशमन और बचाव सेवाओं को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 शिवसेना उबाठा सीईसी कुमार जाएंगे जेल: एसआईआर को लेकर निर्वाचन आयोग में ‘मतभेदों’ पर आई खबर के बाद राउत का दावा
  2. 2 Breaking : असम के प्रभारी बने मंगल पाण्डे, दो सह प्रभारी फांग्नोन कोन्याक एवं मनोज दिग्गा, ओडिशा राज्य की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, अरूणाचल प्रदेश का प्रभार डॉ. देवेश कुमार को, जानिए पूर्वोत्तर राज्यों का प्रभार किन्हें मिला!
  3. 3 घर छोड़ने के आधार पर हुए तलाक के बावजूद गुजारा भत्ता मांग सकती है महिला: उच्च न्यायालय
  4. 4 Big Breaking : छत्तीसगढ़ से विधायक गोमती साय गुजरात राज्य की सह प्रभारी बनी, आदिवासी नेत्री पर बड़ा भरोसा जताया भाजपा आलाकमान ने, विधायक सौरभ सिंह झारखण्ड के सह प्रभारी
By Nandkishoryadav