भारत पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री, पीएम मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बातचीत, ऊर्जा, व्यापार और कनेक्टिविटी पर होगा फोकस

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 22 Nov 2026 06:51 PM
भारत पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री, पीएम मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बातचीत, ऊर्जा, व्यापार और कनेक्टिविटी पर होगा फोकस
ऑडियो सुनें

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह दिल्ली पहुंचे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत की 2 दिवसीय राजकीय यात्रा पर आए हैं।

बालेंद्र शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 22 से 23 नवंबर तक दो दिन की भारत की राजकीय यात्रा पर पहुंचे हैं।

इस दौरान उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ स्वागत किया गया। शाह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे।

खबर है कि शाह की PM मोदी के साथ ऊर्जा, व्यापार और कनेक्टिविटी पर बातचीत होगी.

PM मोदी के साथ उनकी बातचीत में बिजली, जल संसाधन, व्यापार, स्टार्टअप, तकनीक और क्रिकेट जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। भारत के विदेश मंत्रालय ने इस दौरे को “बेहद महत्वपूर्ण” बताया है।

बालेंद्र शाह ने मार्च 2026 में पदभार संभाला था, जिसके बाद उनकी भारत की यह पहली यात्रा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के तौर पर यह उनकी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा भी है।

नेपाल के आधिकारिक सरकारी प्रतिनिधिमंडल में 34 सदस्य होंगे। नेपाल के भारत में राजदूत और कुछ अन्य सदस्य नई दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल से जुड़ेंगे। इसके अतिरिक्त, दोनों देशों के बीच कारोबारी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 52 सदस्यीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी अपने खर्च पर इस यात्रा में शामिल होगा।

इस दौरान नेपाल-भारत व्यापार मंच का भी आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य नेपाल में भारतीय निवेश को आकर्षित करना और दोनों देशों के कारोबारियों को साझेदारी तथा निवेश के नए अवसर तलाशने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group