भारत आए पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक ताजमहल जा सकेंगे, निजामुद्दीन दरगाह जाने की नहीं मिली अनुमति

पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे हैं। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा कारणों से उन्हें हजरत निजामुद्दीन दरगाह जाने की अनुमति नहीं दी गई।
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 20 Nov 2026 07:03 PM
भारत आए पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक ताजमहल जा सकेंगे, निजामुद्दीन दरगाह जाने की नहीं मिली अनुमति
ऑडियो सुनें

SCO फोरम के लिए दिल्ली पहुंचे पाक मंत्री: पाकिस्तान के संघीय मंत्री मुसादिक मलिक SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं। वह फोरम में पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे। दिल्ली पहुंचने पर पाकिस्तान के चीफ ऑफ प्रोटोकॉल ने उनका स्वागत किया। बैठक में SCO के सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार उनके स्वागत के लिए कोई भारतीय पदाधिकारी हवाई अड्डे पर नहीं पहुंचा।

किन जगहों पर जाने की मिली अनुमति

पहले खबरें थीं कि उनका दौरा सिर्फ बैठक तक सीमित रहेगा। लेकिन सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा जांच के बाद पाकिस्तान हाई कमीशन को मुसादिक मलिक के इन जगहों पर जाने की इजाजत दे दी गई है:

  • ताजमहल, आगरा
  • दिल्ली हाट
  • हुमायूं का मकबरा
  • किला राय पिथौरा

इन जगहों पर जाने की अनुमति पाकिस्तान हाई कमीशन ने ही मांगी थी।

निजामुद्दीन दरगाह की अनुमति नहीं

हजरत निजामुद्दीन दरगाह जाने की अनुमति सुरक्षा कारणों से नहीं दी गई है। यानी ताजमहल समेत कई जगहों पर जाने का रास्ता साफ है, लेकिन दरगाह जाने की इजाजत नहीं है।

सीमा पार आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले मलिक

दिल्ली में सीमा पार आतंकवाद को लेकर भारत की चिंता पर सवाल पूछे जाने पर मलिक ने कहा कि कल जब वह अपना बयान देंगे, तो इस पर काफी बातचीत होगी।

भारत और पाकिस्तान के सभ्यतागत रिश्तों पर उन्होंने कहा कि बातचीत अलग-अलग पक्षों के बीच होती है, और बातचीत का मतलब विविधता है। उन्होंने भारत, पाकिस्तान, रूस, चीन और मध्य एशियाई देशों के पुराने संबंधों का जिक्र किया और कहा कि खुदाई में भी इन देशों के बीच संवाद के सबूत मिलेंगे। उन्होंने इस बातचीत को स्वागत योग्य कदम बताया।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी की प्रतिक्रिया

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि SCO एक बहुपक्षीय मंच है और इसमें सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेते हैं, इसलिए पाकिस्तान के प्रतिनिधि का बैठक में आना कोई असामान्य बात नहीं है।

हालांकि उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि बैसरन घाटी के हमले को एक साल छह महीने से ज्यादा हो चुके हैं, और सवाल यह है कि इस दौरान क्या बदला। उन्होंने पूछा कि क्या पाकिस्तान ने हमले पर अफसोस जताया और क्या आतंकी ढांचे के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई। उनके अनुसार भारत की पुरानी मांग आज भी यही है कि पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करे।छोड़ दी हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news