MP : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया 68वें कालिदास समारोह का वर्चुअल शुभारंभ, साहित्यिक विरासत को बताया अनमोल

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 22 Nov 2026 04:03 PM
MP : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया 68वें कालिदास समारोह का वर्चुअल शुभारंभ, साहित्यिक विरासत को बताया अनमोल
ऑडियो सुनें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अयोध्या एयरपोर्ट से उज्जैन में आयोजित 68वें कालिदास समारोह का वर्चुअली शुभारंभ किया। उन्होंने महाकवि कालिदास की रचनाओं को भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर बताते हुए उनके साहित्यिक योगदान को याद किया।

महाकवि कालिदास की साहित्यिक विरासत को याद करते हुए मध्यप्रदेश में 68वें कालिदास समारोह की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को अयोध्या एयरपोर्ट से वर्चुअली इस समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने महाकवि कालिदास की रचनाओं को भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर बताया।

कालिदास की लेखनी ने हर विधा में छोड़ी छाप मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि महाकवि कालिदास का स्मरण करना अपने आप में आनंददायी है। उन्होंने अपने समय में रंगमंच, कला और साहित्य समेत हर क्षेत्र में अपनी लेखनी से ऐसी छाप छोड़ी, जो आज भी लोगों को प्रेरित करती है। उनकी रचनाओं ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को दुनिया भर में पहचान दिलाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कालिदास का जीवन और उनकी साधना यह सिखाती है कि संकल्प, ज्ञान और समर्पण के साथ व्यक्ति बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है। उनकी साहित्यिक रचनाएं आज भी भारतीय संस्कृति और परंपराओं की पहचान बनी हुई हैं। संस्कृति को वैश्विक पहचान दिला रहे ऐसे आयोजन मोहन यादव ने कहा कि कला और संस्कृति के सम्मान के साथ उनके संरक्षण में मध्यप्रदेश लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कालिदास समारोह जैसे आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं और भारतीय साहित्यिक विरासत को वैश्विक मंच तक पहुंचाने का काम करते हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group