VIDEO पीएम मोदी का दावा, ‘सोने के भाव औंधे मुंह गिरे हैं मेरे कारण, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने जताया शुक्रिया, बाजार विशेषज्ञों का दावा अलग

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 22 Nov 2026 02:21 PM
VIDEO पीएम मोदी का दावा, ‘सोने के भाव औंधे मुंह गिरे हैं मेरे कारण, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने जताया शुक्रिया, बाजार विशेषज्ञों का दावा अलग
ऑडियो सुनें

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सोना खरीदने से बचने की अपील के लिए धन्यवाद दिया। संगठन का दावा है कि सोने की कीमत 1.90 करोड़ से घटकर 1.25 करोड़ रुपये प्रति किलो होने से कारोबारियों को 65 लाख रुपये प्रति किलो के संभावित नुकसान से बचाया गया।

एक संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मैंने लोगों से सोना न खरीदने की अपील की थी… मेरी सलाह मानी… अब कीमत गिर गई…पीएम मोदी ने कहा कि जिन भारतीयों ने उनकी सलाह मानी, उनके पैसे बचे.

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि जब उन्होंने भारतीयों से एक साल तक गैर-जरूरी सोना खरीदने से बचने की अपील की थी, तो बाद में लोगों ने उनसे कहा, “आपने जो कहा था, हमने वही किया। इससे हमारा पैसा बच गया।”

उन्होंने इसकी तुलना पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 1960 के दशक की उस अपील से की, जिसमें देश में अनाज की कमी के दौरान लोगों से हर हफ्ते एक दिन का भोजन छोड़ने को कहा गया था, ताकि अनाज बचाया जा सके।

बाजार विशेषज्ञों का दावा अलग

जबकि बाजार विशेषज्ञों का दावा है कि डॉलर, बॉन्ड यील्ड और फेड रेट बढ़ने के डर से सोना गिर रहा है। ऊंचे भाव पर प्रॉफिट बुकिंग और मार्केट करेक्शन ने गिरावट तेज़ कर दी है। महंगाई की वजह से फेड रेट बढ़ने की आशंका से बॉन्ड यील्ड बढ़ रही है, इसलिए निवेशक सोने के बजाय बॉन्ड चुन रहे हैं।

देखिए वीडियो

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group