भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासत में एंट्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है। BJP में शामिल होते ही उन्हें पार्टी के OBC मोर्चा में अहम जिम्मेदारी मिलने की खबर सामने आई है।
भाजपा ने युजवेंद्र चहल को OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है।
क्रिकेट के मैदान पर अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को चकमा देने वाले चहल अब राजनीति की पिच पर नई पारी खेलने को तैयार हैं।
इससे छह दिन पहले पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को भी पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी। क्रिकेट और राजनीति का यह नया कनेक्शन अब चर्चा में है।