बड़ी खबर : बैंकों की हड़ताल टली, देर रात बैंक संगठन और यूनियन से बातचीत के बाद हुआ फैसला

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 27 Sep 2026 11:58 PM
बड़ी खबर : बैंकों की हड़ताल टली, देर रात बैंक संगठन और यूनियन से बातचीत के बाद हुआ फैसला

ऑडियो सुनें

तीन दिन तक होने वाली बैंकों की हड़ताल टाल दी गई है। रविवार रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच हुई बैठक के बाद बैंक हड़ताल फिलहाल के लिए स्थगित कर दी गई वे है।

तीन दिन तक होने वाली बैंकों की हड़ताल टाल दी गई है। रविवार रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच हुई बैठक के बाद बैंक हड़ताल फिलहाल के लिए स्थगित कर दी गई है।

गौरतलब है कि पांच दिवसीय कार्य सप्ताह और अन्य लंबित मांगों को लेकर बैंक यूनियनों द्वारा सोमवार से तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया था। इससे चेक क्लीयरेंस, नकद निकासी और जमा सहित बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका थी। यह तीन दिवसीय हड़ताल 11 सितंबर को आयोजित एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बाद की जा रही थी।

By Navabharat News Group