PCC : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत राजधानी पहुंचे, स्वागत को उमड़े नेता और कार्यकर्ता, विधायक दल की बैंठक में शामिल होंगे

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 27 Sep 2026 05:50 PM
PCC : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत राजधानी पहुंचे, स्वागत को उमड़े नेता और कार्यकर्ता, विधायक दल की बैंठक में शामिल होंगे

ऑडियो सुनें

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे, जहां उनका स्वागत कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार ढंग से किया गया।

भगत के स्वागत के लिए रायपुर एयरपोर्ट में पारंपरिक आदिवासी नृत्य और सम्मान के साथ किया गया। विमानतल के बाहर बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत का पूरे उत्साह और गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु सहित वरिष्ठ नेतागण, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व मंत्री शिव डहरिया, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल सहित प्रदेश पदाधिकारीगण एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी ने उम्मीद जताई कि भगत के प्रभारी बनने के बाद उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।

स्वामी विवेकानंद विमानतल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश और उमंग से पूरा वातावरण कांग्रेसमय हो उठा। विमानतल के बाहर बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत जी का पूरे उत्साह और गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया।

श्री भगत आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस नेता सुखदेव भगत ने ईसीआई विवाद पर कहा, “मैं समझता हूं कि पीएम मोदी और चुनाव आयोग में बहुत तारतम्य और गहरा संबंध है कि पीएम मोदी मन की बात करते हैं, प्रेस वार्ता नहीं करते हैं और चुनाव आयोग प्रेस नोट जारी करती है, प्रेस वार्ता नहीं करती है। दोनों का क्या प्रवाह है ये नजर आता है… जब चोरी पकड़ी जाती है तो एक सच को छिपाने के लिए 100 झूठ बोलने पड़ते हैं। इसी आपूर्ति में अब चुनाव आयोग और भाजपा की सरकार काम कर रही है.”

By Navabharat News Group