छत्तीसगढ़ में 10-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 और 2 मार्च से होगी शुरू…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 16 Dec 2022 03:47 PM
छत्तीसगढ़ में 10-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 और 2 मार्च से होगी शुरू…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा जारी तारीखों के मुताबिक, 1 मार्च से 12 और दो मार्च से 10वीं की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 तक दिया गया है।

जारी टाइम टेबल के हिसाब से 10वीं बोर्ड की परीक्षा 2 मार्च 2023 से 24 मार्च 2023 तक आयोजित की जा रही है। विभाग द्वारा जारी परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी गई है। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च 2023 से शुरू होने जा रही है। जोकि 31 मार्च 2023 तक चलेंगी। गौरतलब है कि इससे पहले विभाग ने प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखों का ऐलान कर चुकी है। छात्र कई दिनों से परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे थे। आज विभाग टाइम टेबल जारी कर दिया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav