मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के 11 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 06 May 2025 01:45 PM
मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के 11 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया
ऑडियो सुनें

इंफाल: मणिपुर में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 11 लोगों को राज्य के इंफाल-ईस्ट, काकंिचग और थौबल जिलों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी गिरफ्तारियां सोमवार को की गईं।

उन्होंने बताया कि इंफाल-ईस्ट जिले के मंत्रीपुखरी फ्रेंच कॉलोनी से प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के चार उग्रवादियों को पकड़ा गया। पुलिस बयान के अनुसार, ये लोग ‘‘घाटी क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर हथगोला रखकर आम जनता को धमकाने में शामिल थे’’। उनके पास से दो पिस्तौल, दो मैगजीन और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

इसी संगठन के तीन सक्रिय सदस्यों को कीराओ वांगखेम और इंफाल ईस्ट में आसपास के इलाकों से एक अलग अभियान में पकड़ा गया। इनके पास से पांच हथियार, गोला-बारूद और एक वायरलेस संचार उपकरण बरामद किया गया। एक अन्य कार्रवाई में, प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक सदस्य को उगाही गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में इंफाल-ईस्ट के साओम्बुंग कबुई खुंजाओ इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दो पिस्तौल, एक हथगोला और एक डेटोनेटर बरामद किया गया।

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित केसीपी (अपुंबा) के दो सक्रिय उग्रवादियों को थौबल जिले के वांगंिजग अवांग लीकाई में एक मकान से गिरफ्तार किया गया। ये दोनों उगाही में लिप्त थे।
उन्होंने बताया कि काकंिचग जिले के अंगांग ंिछग क्रॉंिसग से केसीपी (तैबंगनबा) संगठन का एक उग्रवादी पकड़ा गया।

मणिपुर में दो साल से जारी जातीय ंिहसा के बाद से सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान लगातार जारी है।
मई 2023 से मेइती और कुकी-जो समुदायों के बीच जारी ंिहसा में अब तक 260 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों बेघर हो चुके हैं।

केंद्र सरकार ने 13 फरवरी को राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था। मुख्यमंत्री एन. बीरेन ंिसह के इस्तीफे के बाद विधानसभा को निलंबित कर दिया गया।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital