पाकिस्तान में ट्रक के पलटने से एक ही परिवार के 15 सदस्यों की मौत

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 16 Oct 2025 01:47 PM
पाकिस्तान में ट्रक के पलटने से एक ही परिवार के 15 सदस्यों की मौत
ऑडियो सुनें

पेशावर: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक सुरंग के पास बृहस्पतिवार को एक ट्रक के पलट जाने से एक ही परिवार के कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। बचाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘रेस्क्यू 1122’ आपातकालीन सेवाओं के प्रवöा ने बताया कि यह दुर्घटना मलाकंद जिले के स्वात मोटरवे पर हुई।

सभी पीड़ित स्वात के बहरीन तहसील के जिब्राल क्षेत्र के एक खानाबदोश परिवार से थे, जो अक्सर मौसमी आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास करते थे। हादसे की सूचना मिलने पर बचाव सेवाएं और पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंची और घायलों तथा मृतकों के पार्थिव शरीर को जिला मुख्यालय अस्पताल बटखेला पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने 15 लोगों की मौत की पुष्टि की जबकि आठ घायलों को आपातकालीन चिकित्सा प्रदान की गई। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बाद में विशेष देखभाल के लिए स्वात ले जाया गया। बचाव सूत्रों के अनुसार, मृतकों और घायलों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

खैबर पख्तूनख्वा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मुहम्मद सोहेल अफरीदी ने दुर्घटना पर गहरा दु?ख व्यö करते हुए शोक व्यö किया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवारों को यह दु?ख सहने की शöि और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। अफरीदी ने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायलों के लिए सर्वोत्तम एवं तत्काल चिकित्सा उपचार सुनि›ित करने का निर्देश दिया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital