सड़क दुर्घटना में 10 पुलिसर्किमयों समेत 16 घायल

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 11 Apr 2025 12:31 PM
सड़क दुर्घटना में 10 पुलिसर्किमयों समेत 16 घायल
ऑडियो सुनें

शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को तड़के एक बस और कार की टक्कर में 10 पुलिसर्किमयों समेत 16 लोग घायल हो गए। सुनेरा थाना प्रभारी भरत ंिसह किरार ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बस में सवार होकर ंिभड जिले से अंबेडकर नगर (महू) जा रहे थे, तभी रात एक से दो बजे के बीच यह दुर्घटना हुई।

उन्होंने बताया कि शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर बस और कार के बीच टक्कर हो गई।
अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में 10 पुलिसर्किमयों समेत 16 लोग घायल हो गए। किसी को गंभीर चोट नहीं आई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों से पीड़ितों को बाहर निकाला तथा उन्हें शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital