कोरबा में कंटेनर से 500 किलोग्राम गांजा बरामद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 18 Mar 2025 08:49 PM
कोरबा में कंटेनर से 500 किलोग्राम गांजा बरामद
ऑडियो सुनें

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने एक कंटेनर से लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य का 500 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया है. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीती रात जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुतर्रा-रापाखर्रा पुल के पास एक कंटेनर से 500 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है.

उन्होंने बताया कि पुलिस को मुखबिर से जिले में गांजा तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस दल ने वाहनों की तलाशी शुरू की. पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सुतर्रा-रापाखर्रा पुल के पास एक कंटेनर से गांजा बरामद हुआ.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कंटेनर चालक दिल्ली निवासी राहुल गुप्ता ने हिरासत में पूछताछ के दौरान बताया कि कंटेनर में ओडिशा से गांजा रखा गया था और उत्तर प्रदेश की ओर रवाना किया गया था. उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu