इंफाल. मणिपुर पुलिस और वन विभाग ने उखरूल जिले के शिहाई खुल्लेन के पहाड़ी क्षेत्र में लगभग 55 एकड़ में अफीम की अवैध खेती को नष्ट कर दिया है. मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. पुलिस के बयान में कहा गया है कि सोमवार को अभियान के दौरान अफीम के खेतों में मिली पांच झोपड़ियों को भी जला दिया गया तथा अवैध खेती में शामिल अपराधियों को चिह्नित करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, मणिपुर सरकार ने 2017 से अब तक कम से कम 12 जिलों में कुल 19,135.6 एकड़ पर अफीम की अवैध खेती को नष्ट कर दिया है.
मणिपुर के उखरुल में नष्ट की गई अफीम की 55 एकड़ अवैध खेती
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 10 Dec 2024 10:13 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 न्याय हुआ ! गैंगरेप के मामले में छह दोषी, 20-20 वर्ष की सजा, एक को आजीवन कारावास, जानिए पूरा मामला
- 2 खूनी संघर्ष: सीआईएसएफ जवान आपस में भिड़े, सहकर्मियों को मारी गोली, सहायक कमांडेंट समेत चार की मौत
- 3 शेयर बाजार फिर धड़ाम से गिरा, टाइटन का स्टॉक सबसे ज्यादा 2.72 फीसदी गिरा, HSBC सहित कई कंपनियों के शेयर नुकसान में, सेंसेक्स 243 टूटा, निफ्टी 64 अंक कमजोर
- 4 त्रिपुरा के उदयपुर में तनाव बढ़ा; टिपरा मोथा उम्मीदवार को गोली लगने के बाद एसपी घायल, एसडीपीओ की कार में तोड़फोड़
By Yogesh Kumar Sahu