सहारा समूह के 35.44 लाख निवेशकर्ताओं को अब तक 6,841.86 करोड़ रुपये लौटाए गए: अमित शाह

सरकार 'भारत टैक्सी' ऐप लॉन्च करेगी : सहकारिता मंत्री अमित शाह

नयी दिल्ली. सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि सहारा ग्रुप ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज के 35.44 लाख निवेशकर्ताओं को अब तक 6,841.86 करोड़ रुपये का रिफंड दिया जा चुका है. शाह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि सहारा रिफंड और री-सबमिशन पोर्टल के जरिए आवेदन जमा करने वाले 1.41 करोड़ में से 35.44 लाख जमाकर्ताओं को रिफंड दिया जा चुका है.

अभी, सहारा ग्रुप ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज के प्रत्येक वास्तविक जमाकर्ता को आधार से जुड़े बैंक खाते के माध्यम से सत्यापित दावे के आधार पर 50,000 रुपये तक का भुगतान किया जाता है. शाह ने कहा, ”मंत्रालय वास्तविक जमाकर्ताओं को भुगतान के लिए हर मुमकिन कदम उठा रही है….” उच्चतम न्यायालय ने सहारा ग्रुप ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज. के वास्तविक जमाकर्ताओं को भुगतान करने का समय 31 दिसंबर, 2026 तक ब­ढ़ा दिया है.

सरकार ‘भारत टैक्सी’ ऐप लॉन्च करेगी : सहकारिता मंत्री अमित शाह

सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद को बताया सरकार ‘भारत टैक्सी’ ऐप लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसका उद्देश्य देश के वाणिज्यिक वाहन चालकों को निजी कंपनियों पर निर्भरता से मुक्त करना है. शाह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि डिजिटल ऐप, ‘भारत टैक्सी’ 6 जून 2025 को एमएससीएस अधिनियम 2002 के तहत पंजीकृत एक बहु-राज्य सहकारी समिति, ‘सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड’ द्वारा संचालित किया जाएगा.

उन्होंने कहा, ”सरकार ने एक सहकारी-नेतृत्व वाले डिजिटल ऐप मोबिलिटी प्लेटफॉर्म को लॉन्च करने का प्रस्ताव किया है जो देश के वाणिज्यिक वाहन चालकों को निजी कंपनियों पर निर्भरता से मुक्त करने में मदद करेगा.” भारत टैक्सी ऐप की प्रमुख विशेषताओं में उपयोगकर्ता के अनुकूल यात्रा के लिए मोबाइल फोन पर बुकिंग, पारदर्शी किराया, वाहन ट्रैकिंग, बहुभाषी ‘इंटरफेस’ और नागरिकों के लिए पहुंच, सुरक्षित और सत्यापित यात्रा, समावेशी गतिशीलता, तकनीक-सक्षम सहायता और सुरक्षा उपायों को ब­ढ़ाने के लिए चौबीसों घंटे ग्राहक सेवाएं शामिल हैं.

‘शून्य कमीशन मॉडल’ के साथ, चालकों को प्रत्येक सवारी से पूरी कमाई मिलेगी. सहकारी समिति का लाभ सीधे चालकों को वितरित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पारदर्शी मूल्य निर्धारण मॉडल चालकों और यात्रियों, दोनों के लिए फायदेमंद होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button