मोदी मणिपुर जाने के लिए समय नहीं निकाल पाए, लेकिन लक्षद्वीप चले गए: टीएमसी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 01 Mar 2024 08:15 PM
मोदी मणिपुर जाने के लिए समय नहीं निकाल पाए, लेकिन लक्षद्वीप चले गए: टीएमसी

ऑडियो सुनें

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी जातीय हिंसा से जूझ रहे मणिपुर जाने के लिए समय नहीं निकाल पाए, लेकिन ‘स्नॉर्कलिंग’ के लिए लक्षद्वीप और ‘स्कूबा डाइविंग’ (समुद्र में गोता लगाने) के लिए गुजरात चले गए.
मोदी ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि संदेशखाली की महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न के कारण समाज सुधारक राजा मोहन राय की आत्मा रो रही होगी. इसपर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए टीएमसी ने दावा किया कि समाज सुधारक की आत्मा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और मणिपुर जैसे भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं पर हो रहे कथित अत्याचार के कारण रो रही है.

टीएमसी के प्रवक्ता शांतनु सेन ने कहा, “प्रधानमंत्री स्नॉर्कलिंग के लिए लक्षद्वीप तो चले गए, लेकिन मणिपुर जाने के लिए समय नहीं निकाल पाए.” पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस के कुछ स्थानीय नेताओं पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न और ग्रामीणों की जमीन हड़पने के आरोप लगने के बाद व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए हैं. सेन ने कहा कि भाजपा महिला विरोधी पार्टी है.

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार ने पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है और महिलाओं के कल्याण के लिए कन्याश्री जैसी कई योजनाएं शुरू की हैं. सेन ने कहा, “ममता बनर्जी से सीखना चाहिए कि महिलाओं के विकास के लिए कैसे काम करना चाहिए.”

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 भारत वेस्टइंडीज वन डे क्रिकेट : वेस्टइंडीज की पारी हुई शुरू, कैंपबेल-ग्रीव्स ओपनिंग में उतरे, कोहली-रोहित पर निगाहें, कहीं टीम इंडिया का गेम न बिगाड़ दें ये 5 विंडीज खिलाड़ी
  2. 2 एक और त्रासदी से घिरा नेपाल, लगातार बारिश के बीच हिमलुंग बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता
  3. 3 असम में हिरासत में लिए गए सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम, अभिजीत दिपके ने किया विरोध, स्कूलों की हकीकत दिखाने आई थी सीजेपी की टीम
  4. 4 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
By Yogesh Kumar Sahu