मालीवाल से मारपीट मामले में केजरीवाल को नाटक बंद कर चुप्पी तोड़नी चाहिए: भाजपा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 19 May 2024 08:05 PM
मालीवाल से मारपीट मामले में केजरीवाल को नाटक बंद कर चुप्पी तोड़नी चाहिए: भाजपा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके सहयोगी बिभव कुमार द्वारा सांसद स्वाति मालीवाल पर किए गए कथित हमले के मामले में नाटक बंद करना चाहिए और अपनी ”चुप्पी” तोड़नी चाहिए. इस मामले में कुमार की गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता तथा नेताओं द्वारा भाजपा के कार्यालय के पास किए गए व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद यह प्रतिक्रिया आई है.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”केजरीवाल को नाटक करने के बजाय अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए और सवालों के जवाब देने चाहिए.” भाजपा नेता ने केजरीवाल से प्रश्न किया कि क्या उन्होंने कथित हमले का आदेश दिया और बिभव कुमार को संरक्षण दिया क्योंकि वह उनके ”गहरे राज” जानता है? उन्होंने कहा, ”सीसीटीवी फुटेज गायब क्यों है? क्या केजरीवाल ने शोषण महल (केजरीवाल आवास) से सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य सबूत को नष्ट/छेड़छाड़ करने में बिभव कुमार की मदद की? क्यों छोटी क्लिप जारी की गयी, पूरा फुटेज क्यों नहीं? भाजपा नेता ने सवाल उठाए, ”संजय सिंह ने 96 घंटे पहले जो कहा था उससे क्यों पलट गए और अब ‘आप’ द्वारा पीड़िता पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं?” भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी उत्तर पूर्वी दिल्ली से मौजूदा सांसद और उम्मीदवार मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने कुमार को बचाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया.

तिवारी ने पूछा, ह्लअरविंद केजरीवाल स्वाति मालीवाल मामले पर कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं और बिभव कुमार के पक्ष में क्यों बात कर रहे हैं, जिस पर उन्हें पीटने का आरोप है? वह बिभव कुमार को बचाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? उनकी क्या मजबूरी है?ह्व उन्होंने आरोप लगाया, ह्लउस व्यक्ति के पक्ष में विरोध प्रदर्शन करना जिसने एक महिला को पीटा. कितनी घृणित सोच है. दिल्ली में हर कोई हैरान व स्तब्ध है.ह्व तिवारी ने कहा कि दिल्ली के लोग कथित हमले पर सवालों के जवाब चाहते हैं. उन्होंने पूछा कि क्या वह ऐसी चीजें करने के लिए अंतरिम जमानत पर बाहर आए थे.

भाजपा की एक अन्य राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने भी विरोध प्रदर्शन को लेकर केजरीवाल की आलोचना की और कहा कि ‘आप’ का नाम बदलकर “आम अपराधी पार्टी” कर दिया जाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि ‘आप’ ने यह दिखाने के लिए केजरीवाल के आवास की चुनिंदा फुटेज जारी की है कि मालीवाल पर हमला नहीं किया गया. उन्होंने आरोप लगाया, ह्लआम आदमी पार्टी ‘डर्टी फिक्स’ विभाग का पर्याय बन गई है. उन्होंने संपादित सीसीटीवी फुटेज जारी किया है. बिभव कुमार ने 14 मई को ही अपने मोबाइल फोन को दोबारा फॉर्मेट किया और सारी जानकारी हटा दी.”

राजनीतिक नाटक कर रहे हैं केजरीवाल, मालीवाल मामले में क्यों साध रखी है चुप्पी: सचदेवा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) और उसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह स्वाति मालीवाल पर “हमले” को लेकर चुप्पी साधकर “राजनीतिक नाटक” कर रहे हैं. भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने यह भी पूछा कि ‘आप’ इस निष्कर्ष पर कैसे पहुंची कि भाजपा इस मामले में शामिल है. ‘आप’ नेताओं ने दावा किया है कि मालीवाल का आरोप केजरीवाल को फंसाने की भाजपा की साजिश है. केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि भाजपा ने ‘आप’ को कुचलने के लिए “ऑपरेशन झाड़ू” शुरू किया है क्योंकि भगवा पार्टी उनकी पार्टी को “चुनौती” के रूप में देखती है.

सचदेवा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”यह केजरीवाल का एक नया राजनीतिक नाटक है, हालांकि वह विरोध प्रदर्शन और धरना देने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन उन्हें कम से कम एक बार मालीवाल के लिए एक शब्द बोलना चाहिए, जो दो दशक से उनसे और उनकी पार्टी के साथ निकटता से जुड़ी हुई हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu