JDS से निलंबित प्रज्वल रेवन्ना हासन सीट से हारे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Jun 2024 08:31 PM
JDS से निलंबित प्रज्वल रेवन्ना हासन सीट से हारे
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) के निलंबित नेता एवं हासन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना मंगलवार को अपनी सीट नहीं बचा सके और 42,649 मतों के अंतर से हार गए. इस सीट पर कांग्रेस के श्रेयस एम पटेल विजेता रहे. प्रज्वल को 6,30,339 वोट मिले, जबकि पटेल को 6,72,988 वोट मिले.

जद (एस) के संरक्षक एवं पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल (33) ने राजग उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था.
छब्बीस अप्रैल को हासन में चुनाव होने के बाद प्रज्वल के खिलाफ महिलाओं के यौन शोषण के आरोप सामने आने के पश्चात जद (एस) ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था. वह फिलहाल मामलों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) की हिरासत में हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu